Wednesday, April 26, 2023

बलिया नपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता को गोंगपा व आईपीएस का समर्थन


समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी है पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता
बलिया। समाजवादी पार्टी से बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) ने भी समर्थन किया है।

 इस आशय की जानकारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह ने संयुक्त रूप से देते हुए कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के नेता व कार्यकर्ता गण शहर के सभी 25 वार्ड में घूम- घूम कर नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद प्रत्याशी मा.लक्ष्मण गुप्ता जी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरविंद गोंडवाना के अलावा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, ओमप्रकाश, सुदेश शाह, रामचंद्र रहे!

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...