Thursday, March 23, 2023

रसड़ा में विशाल पथ संचलन का कार्यक्रम सम्पन्न


स्वयंसेवकों पर पुष्प की वर्षा कर नगरवासियों ने किया उनका अभिवादन
रसड़ा (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रसड़ा द्वारा गुरूवार को नूतन वर्ष, प्रतिपदा संत्सवर विक्रमी संवत् 2080, चैत् रामनवमी राम जन्म व आद्य सर संघ चालक डा. केशवराव बलिराम हेडगवार की जयंती पर विशाल पथ संचलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयं सेवक स्थानीय अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज से पथ संचलन करते हुए नगर के प्रमुख मार्ग व विभिन्न मार्गों पर पहुंचे। ये जहां  जहां पहुच रहे थे इस दौरान स्वयं सेवकों पर नगर वासियों ने पुष्प की वर्षा कर उनका अभिवादन किया। मुख्य वैद्धिक वक्ता सह प्रांत कार्यवाह विनय ने अपने संबोधन में भारतीय नव वर्ष एवं ईसाई नव वर्ष के बीच क्या विद्धोषता है और संघ अपने 98 वर्ष के जीवन काल में क्या प्राप्त किया और भविष्य में क्या चुनौतियां हैं इस पर विस्तृत प्रकाश डाला। 
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष महंत कौशलेंद्र गिरी सहित दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्मिकी त्रिपाठी, डा. रामबाबू, गोविंद नारायण सिंह, श्याम कृष्ण गोयल, बृजराज सिंह, अजय, संजय सिंह, अविनाश सोनी, मंगल सिंह, अमित सिंह, विद्याभूषण आदि सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे। यह पथ संचालन नगर के प्यारेलाल चौराहा, मुंसफी तिराहा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: भगत सिंह स्कूल पर पहुंचकर सम्पन्न हो गया। इस दरम्यान स्वयं सेवक जय श्रीराम के नारे भी लगाते रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...