Thursday, December 15, 2022

लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक में पार्टी के विस्तार हेतु बनी रणनीति

बैठक में वक्ताओं ने व्यक्त किए अपने विचार
बलिया। नगर में पार्टी के विस्तार के लिए लोक जनशक्ति पार्टी बलिया ईकाइ की आकस्मिक बैठक हुई। जिसमें सभी सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। वही महिला कार्यकार्ताओं ने बैठक में शामिल होकर अपने विचारों को व्यक्त किया।

बैठक में पार्टी को आगे बढ़ाने एवं पार्टी के विस्तार के साथ नये पदाधिकारी बनाये जाने पर भी चर्चा हुई। जिसमें प्रदेश सचिव सागर सिंह नगेन्द्र ने पार्टी के कायकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए पार्टी उत्थान के विषय में अपने विचारों को व्यक्त किया।जिला महासचिव प्रीतम पासवान ने कहा कि पार्टी में सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को होना अति आवश्यक है।जिलाध्यक्ष सुनील पासवान ने पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकताओं को बधाई देते हुए पार्टी के विस्तार पर चर्चा किए। सभा में उपस्थित श्रीराम बांबू सरगम, गोरखनाथ, छात्रसंघ पूर्व उपाध्यक्ष नीतिश पासवान, कन्हैया पासवान, दुर्गेश यादव, अगलेश सिंह, जयहिन्द शर्मा, राजू पासवान, राधेश्याम पाण्डेय, उपेन्द्र पासवान, हरेन्द्र पासवान, जितेन्द्र सिंह, मदन पासवान, श्री सदन पासवान, लालमोती देवी, विद्यावती देवी, तारा देवी, मिथिलेश पासवान, मोतीलाल पासवान, राम अवतार पासवान आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता अमलेश सिंह तथा संचालक राम प्रसाद सरगम द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...