Friday, December 16, 2022

साइबर सेल बलिया द्वारा 1,25,000 रुपया कराया गया वापस

धोखाधड़ी कर खाताधारक के खाते से निकाले गए थे रूपये
बलिया। साइबर सेल जनपद बलिया द्वारा धोखाधड़ी कर निकाले गए रूपये 125000/- खाताधारक के खाते में वापस कराया गया।

 जानकारी के अनुसार दिनाँक- 31.05.2022 को शिकायतकर्ता अरूण कुमार तिवारी पुत्र स्व0 मंगल नाथ निवासी माधोपुर आनंद नगर थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के यूनियन बैंक आफ इण्डिया के खाते से दिनांक-30.05.2022 को  मु0-295010/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल टीम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी जिसके परिणामस्वरूप आज  दिनाँक-16.12.2022 को शिकायतकर्ता अरूण कुमार तिवारी के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि मु0-125000/- रूपये (एक लाख पच्चीस हजार रूपये) वापस कराया गया ।

 शिकायतकर्ता के धोखाधड़ी की शेष धनराशि को वापस कराने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। शिकायत कर्ता अरूण कुमार तिवारी द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
                          
साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-
1- निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्र (प्रभारी साइबर सेल) जनपद बलिया ।
2- आरक्षी अमरनाथ मिश्रा (साइबर सेल) जनपद बलिया ।
3- आरक्षी प्रशान्त कुमार सिंह (साइबर सेल) जनपद बलिया ।
4- आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला (साइबर सेल) जनपद बलिया ।
5- आरक्षी शिवचन्द यादव (साइबर सेल) जनपद बलिया।

रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...