Tuesday, December 13, 2022

दादर- बलिया-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में हुआ विस्तार


नौ फेरों के लिए हुआ विस्तार, पूर्ववत रहेगी गाड़ियों का मार्ग, समय एवं रेक संरचना
बलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु चलाई जा रही 01025/01026 दादर- बलिया-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार सात फेरों तथा 01027/ 01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार नौ फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा। इन गाड़ियों का मार्ग, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।

- 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 16 से 30 दिसम्बर, 2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सात अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी।

- 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 दिसम्बर, 2022 से 01 जनवरी,2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सात अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी । 

- 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 17 से 31 दिसम्बर,2022 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को नौ अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी । 

- 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 19 दिसम्बर,2022 से 02 जनवरी,2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौ अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...