Monday, September 12, 2022

गैंगेस्टर एक्ट का वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रसड़ा अंतर्गत चोगड़ा चट्टी से किया गया गिरफ्तार
बलिया। पुलिस अधीक्षक  राजकरन नय्यर द्वारा चलाये जा रहे वांछित वारण्टियों/ अभियुक्तों के धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदया के निकट पर्यवेक्षण में 12 सितंबर दिन सोमवार को उ0नि0 नागेन्द्र पाण्डेय मय हमराह का0 मनीष कुमार, का0 राजेन्द्र सोनकर द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश वांछित अभियुक्त/वारण्टी एवं दबिश में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0 5 जनपद बलिया वारण्टी मु0नं0 500/12 सम्बन्धित अ0सं0 61/03 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट बनाम मैनेजर सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया के द्वारा जारी एनबीडब्लू के अनुपालन में गैंगेस्टर ऐक्ट का वारण्टी अभियुक्त मैनेजर सिंह पुत्र स्व0 शमशेर सिंह निवासी छिब्बी थाना रसड़ा जनपद बलिया के घर पर व मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी। 

इसमें वारण्टी अभियुक्त मैनेजर सिंह पुत्र स्व0 शमशेर सिंह निवासी छिब्बी थाना रसड़ा जनपद बलिया को चोगड़ा चट्टी से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। वारण्टी /अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया से जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।
 
 नाम पता अभियुक्तः-
 मैनेजर सिंह पुत्र स्व0 शमशेर सिंह निवासी छिब्बी थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 55 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1- उ0नि0 श्री नागेन्द्र पाण्डेय 
2- का0 मनीष कुमार
3- का0 राजेन्द्र सोनकर

रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...