Tuesday, August 9, 2022

मुख में राम बगल मे छुरी वाले हैं भाजपा के लोग: राजीव राय

सपा के जिला कार्यालय पर झण्डा लगाकर की गई हर घर झंडा कार्यक्रम की शुरुआत
बलिया। जिनके मुख्यालय पर पिछले 52 वर्षो से तिरंगा नही फहराया गया जिन्होने देश की आजादी के लड़ाई में अंग्रेजो की मुखबिरी किया उन्हे पहले देश के अवाम से माफी मांगना चाहिए तब तिरंगा फहराने की बात करनी चाहिए।

उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने मंगलवार को आयोजित जिला पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कही हैं। श्री राय ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के लोग मुख में राम बगल मे छुरी वाले लोग हैं। अयोध्या में हों रहें भूमि घोटाले इसके प्रमाण हैं। भाजपा अपराधियों की संरक्षण करती हैं। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने समाजवादियों का आवाहन किया है कि 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर घरों में तिरंगा फहराया जाए और यह ध्यान रहे कि तिरंगा का सम्मान हमेशा होता रहे तथा तिरंगे के सम्मान में जो नियम और परंपरा है उसका पालन भी हो। आज आह्वान के उसी क्रम में पार्टी कार्यालय से शुरुआत किए हैं और अपने लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि पार्टी की नीतियों में विश्वास रखने वाले लोग इस तिरंगे झंडे को बलिया जनपद जो बागियों की भूमि है, क्रांतिकारियों की धरती है, आजादी के दीवानों की कर्मभूमि है, यहां हर घर पर तिरंगा शोभायमान हो तो बेहतर हैं। इसके पूर्व पार्टी के जिला कार्यालय पर झण्डा लगाकर पार्टी के कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
       
इस अवसर पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, राजमंगल यादव, सुशील पाण्डेय "कान्हजी", चंद्रशेखर सिंह, बशीधर यादव, रामेश्वर पासवान उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...