Tuesday, August 9, 2022

लोकतंत्र सेनानी के सदस्यों का किया गया अभिनंदन

सैकड़ों लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी बलिया द्वारा पार्टी कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानी के सदस्यों का अभिनंदन किया गया। साथ ही तिरंगा झंडा दे करके इस झंडे के मान और सम्मान के संबंध में जागृत भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा बचाने की कार्य करती आई है और आगे भी करती रहेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव हमेशा से राजनीति में सुचिता के पक्षधर रहे। आज देश का लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाएं चंद लोगों के हाथों का खिलौना बना हुआ है जिस के खिलाफ समाजवादियों को मुखर होना पड़ेगा।
 
कार्यक्रम के संयोजक लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र सेनानी के रूप में जो सम्मान हमें समाज में मिल रहा है वह सम्मान दिलाने वाली समाजवादी पार्टी और इसके संरक्षक माननीय मुलायम सिंह यादव जी हैं। हम समस्त लोकतंत्र सेनानी लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए आज समाजवादी पार्टी की मजबूती हेतु संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लिया।
       
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राज मंगल यादव ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री कामेश्वर सिंह, राघव सिंह, निशू श्रीवास्तव, गीता शरण सिंह, अनिल राय, लक्ष्मण गुप्ता, राजन कनौजिया, शकील लोहिया आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...