Saturday, August 13, 2022

सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार है देश के नौजवान: रजनीश चौबे

भाजपा के चिलकहर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकला मोटर साइकिल तिंरगा यात्रा
रसडा़(बलिया)। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत 75वी वर्षगांठ के मौके पर चिलकहर ब्लाक में भाजपा के चिलकहर मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे के नेतृत्व में मोटर साइकिल से सांवरा ललिता देवी स्कूल से मोटर साइकिल तिंरगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।

यह यात्रा संवरा होकर पाण्डेयपूर, गौरा, कलना, क़झारी, टिकादेवरी, नफरेपूर, मटिही, डुमरी आदि गांव होते हुए पुन: लौट कर चिलकहर में तिरंगा यात्रा सम्पन्न हो गया। मोटर साईकिल तिरंगा यात्रा मे देश के वीर बलिदानी सपूतों के नामों का जयघोष, भारत माता, वंदे मातरम, जयघोष करते हुए तिरंगा को लहराते हूऐ क्षेत्र भ्रमण किया। मण्डल अध्यक्ष रजनीश चौबे ने कहा कि हमारे देश के नौजवानो मे देश भक्ती कूट- कूट कर भरी है।आज भी जरूरत पड़ने पर हमारे देश के नवजवान अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिऐ सर्वस्व न्योछावर करने बलिदान होने के लिए तैयार हैं। हमारे देश के एक एक नौजवान देश के  क्रांतिकारियों को अपना आदर्श मानते हैं जो लोग इस देश को आजाद कराने में अपने को मिटा कर अहम भूमिका निभाई है। सभी क्षेत्रो में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है जिससे क्षेत्र में लोग खूशी और प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। वहीं लोग वीर सपूतों के बिचार उनके बारे में जानने के लिऐ उत्सुक्त हो रहे है। तिरंगा यात्रा निकाले जाने से चहुओर क्षेत्र में खूशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

इस कार्यक्रम में अवनीश सिंह महामंत्री, अरुण भारती मंडल मंत्री, करन सिंह, मून्ना शर्मा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, पंकज सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय, नागेन्द्र शर्मा, लाल बहादुर प्रजापति, निपेंद्र त्रिपाठी, मनोज सिंह, सत्यप्रकाश पाण्डेय, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...