Friday, June 17, 2022

तेज प्रताप सिंह के निधन से सम्पूर्ण समाज की हुई है क्षति: वीएन सोनी

शिक्षक नेता रहे तेज प्रताप सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि
रसड़ा (बलिया)। कम्पोजिट विद्यालय नंबर वन रसड़ा के सभागार में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया।यह शोक सभा शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह के निधन पर की गई। तेज प्रताप सिंह का निधन गत दिनो शनिवार को वाराणसी इलाज के दौरान हो गया था।
 शोक सभा में नाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी और नगर पालिका परिषद रसड़ा के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनके निधन से केवल शिक्षक समाज ही नहीं सम्पूर्ण समाज की क्षति हुई है। शोक सभा में सर्वश्री दीपक सिंह, रणविजय सिंह, नमो नारायण सिंह, राजाराम, संजय यादव, संजय सिंह, सुनील सिंह, पूनम तिवारी, इंद्रा सिंह, अवधेश कुमार गुप्ता व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन समर्पित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनो ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...