Friday, February 4, 2022

गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पर्व समारोह कल

एक वर्षीय महा पुरश्चरण अखंड जप अनुष्ठान की होगी पूर्णाहुति
बलिया। शहर के महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर पांच फरवरी दिन शनिवार को पावन बसंत पर्व समारोह का आयोजन  किया गया है। शनिवार को प्रातः 7:00 बजे से पर्व पूजन गायत्री महायज्ञ एवं विगत एक वर्षीय महा पुरश्चरण अखंड जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। वही 2:00 बजे से विशेष कार्यकर्ता गोष्ठी आयोजित की गई है।

उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि बसंत पंचमी शिक्षा, साक्षरता, विद्या और विनय का पर्व है। हम अपने जीवन को अशिक्षित, गुणहीन, बलहीन पशुता से ऊपर उठाकर विद्या संपन्न, गुण संपन्न, गुणवान बनाएं। बसंत पंचमी इसी की प्रेरणा का त्यौहार है। भगवती सरस्वती के जन्मदिन के साथ युग निर्माण मिशन के संचालक परम पूज्य गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्मदिन व युग निर्माण योजना का जन्मदिन बसंत पर वह इसकी सारी महत्वपूर्ण गतिविधियां बसंत पर्व से ही आरंभ हुई है। शाखाएं बसंत पर्व को अपना नवीन वर्ष मनाती हैं। वह पिछले वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा ले अगले कार्य काल के लक्ष्य निर्धारित करते हैं।                    

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...