Saturday, June 12, 2021

सालो से पिता अपनी ही बेटी से कर रहा था दुष्कर्म

पत्नी के सामने वारदात को देता था अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी 17 साल की नाबालिग से करीब 9 साल से ज्यादती कर रहा था। मामले को दबाने के लिए वह बेटी के साथ ही पत्नी से भी बेरहमी से मारपीट करता था। नाबालिग ने करीब 9 साल बाद अपने पिता के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत जुटाई और मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

जानकारी के अनुसार छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 17 साल की नाबालिग पिता की करतूतों के कारण पहले ही पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसने अपनी मां के साथ छोला मंदिर थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। उसने बताया कि माता-पिता के अलावा तीन भाई भी हैं। उसके पिता बावर्ची हैं।नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसके साथ 9 साल से गलत काम कर रहे हैं। यह हरकत वे उसकी मां के सामने करते हैं। कुछ बोलने पर मारपीट करते हैं। मां को भी मारते हैं। उसके कारण ही उसकी पढ़ाई और लोगों से बातचीत छूट गई। वह घर में ही रहती है। दो दिन पहले भी उन्होंने उससे ज्यादती की, लेकिन इस बार उसने ठान लिया कि वह उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेगी।शुक्रवार को जैसे ही पापा काम पर निकले, उसने मम्मी को तैयार किया और वह छोला मंदिर पुलिस थाने आ गई। उसने पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

उसने पुलिस को बताया कि मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता है। वह कहता था कि अगर किसी रिश्तेदार, पड़ोसी या फिर पुलिस को इसके बारे में बताया तो जान से मार देगा। पापा की धमकी और मार के डर से अब तक ना तो मां और न ही मैं उससे कुछ बोल पाई। पहली बार उसने साल 2012 में उससे दुष्कर्म किया था। उस समय वह 9 साल से भी कम उम्र की थी। गुरुवार की रात उन्होंने फिर उससे ज्यादती की। इसी दाैरान मां की नींद खुल गई। उन्होंने विरोध किया, तो पापा ने उनसे खूब झगड़ा किया।

No comments:

Post a Comment

अलाव और रैन बसेरों की सुदृढ़ व्यवस्था की जाय: सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी'

बलिया में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए सपा जिला प्रवक्ता ने की मांग बलिया।  जनपद में बढ़ती कड़ाके की ठंड और पछुआ हवाओं के कारण गिरते ताप...