Saturday, May 15, 2021

दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा तो शादी से किया इनकार

दहेज के पैसे लौटाने के लिए लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक
पटना। एक शादी के दौरान मंडप पर ही दूल्हे को मिर्गी का दौरा आना इतना महंगा पड़ा कि शादी तो रुकी ही पंडित के साथ भी लड़के वालों ने जमकर मारपीट भी किया। पंडित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने की जानकारी लड़की वालों को दी। यह बात जानते ही फौरन लड़की वालों ने शादी कैंसिल कर दी और दहेज के पैसे मांग लगे। लड़के वालों ने पैसे देने से इनकार किया तो लड़की वालों ने दूल्हे समेत पूरे बाराती को बंधक बना लिया। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को आना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और दुल्हा समेत बाराती अपने घर लौटे।

घटना बिहार के बिहार शरीफ जिले के सारे थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की रात पटना के फतुहा इलाके से लड़के की बारात यहां आई थी। देर रात शादी के दौरान रस्मो- रिवाज चल रहा था इसी दौरान दूल्हे के हाथ में जब पंडित ने कंगन बांधा तो उसी दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसके बाद पंडित ने इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को दी। इस बात से लड़के वाले आक्रोशित हो गए और पंडित की जमकर धुनाई कर दी। फिर बात धीरे-धीरे आगे ही बढ़ता चला गया। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं शादी समारोह में वर पक्ष एवं वधू पक्ष के तरफ से हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों चला। दुल्हन के भाई ने यह दलील दी गई कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने अंधकार में रखकर यह शादी रचाने चले थे। इसके बदले लड़के वालों ने 1.20 लाख रुपए दहेज भी ले लिया। जब तक पैसे नहीं मिलते तब तक सभी बाराती बंधक ही बने रहेंगे। मामला बढ़ते देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़के वाले 60 हजार रुपए देने के लिए तैयार हुए। पैसे देने के बाद लड़के वाले वापस अपने घर लौट गए।

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...