Saturday, May 1, 2021

भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष के निधन पर शोक

बलिया। भारतीय जनता पार्टी बलिया के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला पंचायत के वार्ड नम्बर 12 के प्रभारी व शहर के गोपाल बिहार कॉलोनी निवासी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया है।

 उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता अनूप चौबे सहित कई भाजपा नेताओं ने राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...