जनपद में आज मिले 369 नए संक्रमित
बलिया। जनपद में कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़े ने गुरुवार को चौका दिया। बसंतपुर एल-2 में इलाज करा रहे चार मरीज संग फेफना एल-1 में एक मरीज की मौत हो गई। गुरुवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गयी। इतनी मौतों के बावजूद शहर में बाजार खुलने के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
गुरुवार को जनपद में 369 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले। वही स्वास्थ्य विभाग ने 3,176 लोगों की जांच की। जिले में 3,062 कुल एक्टिव केस मिले। वहीं 20,708 पुष्ट केस हो गए हैं।
No comments:
Post a Comment