Monday, April 12, 2021

स्वयं सेवकों ने टीका उत्सव के प्रति लोगो को किया जागरूक

मास्क का भी किया गया वितरण
बलिया। कोरोना वायरस जागरूकता अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने सोमवार को नगर में रैली निकालकर टीका उत्सव के प्रति लोगों को जागरुक किया। 

इस दौरान खासकर 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। सबको कोरोना वायरस के नियमों का पालन करने की भी अपील की गई। यह टीका उत्सव 14 अप्रैल तक ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा। इस दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों में मास्क का भी वितरण किया गया। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय, सुनीता पाल, प्रवीण सिंह, मंटू साहनी, सोनू देव यादव, खुशबू तिवारी, बंदना, तृप्ति, निशा, गुप्तेश्वर प्रसाद आदि लोग रहे। संचालन कुमार अभिषेक ने किया।

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...