Tuesday, April 13, 2021

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर हुआ गैंगरेप

दोबारा नहीं पहुंचने पर किया वीडियो वायरल
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप कर दिया। पहले तो इनमें से एक दरिंदा नाबालिग लड़की को मक्के के खेत में लेकर पहुंचा। जहां इन पांचों युवकों ने बारी-बारी से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही दरिंदों ने इस रेप वारदात का वीडियो भी बना लिया। इन दरिंदों ने दोबारा लड़की को बुलाने के लिए इस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया। लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात का वीडियो वायरल कर दिया। 

मामले सामने आया तो इस पर पंचायत भी बैठी। जहां इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया गया। वहीं अब पीड़ित परिवार न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंच गया है। जिसके बाद से पीड़ित परिवार को गांव से निकाल दिए जाने की धमकी दी जा रही है। गैंगरेप के मामले को लेकर महिला थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करया गया है। जिनमें से पुलिस ने एक दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप की यह वारदात मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र से सामने आई है। 

पीड़ित नाबालिग लड़की हथौड़ी थाने के ही किसी एक गांव की निवासी है। उस वक्त नाबालिग अपनी विवाहिता बहन की ससुराल वाले गांव आई हुई थी। जानकारी के अनुसार नाबालिग होली के दिन अपनी बड़ी बहन के घर के पीछे मक्के के खेत में घास काटने गई थी। उसी वक्त वहां पर राजा नाम का लड़का पहुंच गया। राजा उसकी बहन को जानता था। इस वजह से लड़की भी उसको जानती थी। इस दौरान राजा ने लड़की को शादी करने का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बना लिए। पर नाबालिग को राजा की नीयत पर शक नहीं था। राजा अपने पीछे दशरथ, अर्जुन, छोटू और मनीष नाम के युवकों को भी बुलाए हुए था। इस दौरान वहां पर छोटू नाम के युवक ने वारदात का वीडियो बना लिया। फिर पांचों लड़कों ने लड़की को उसी वीडियो के दम पर ब्लैकमेल किया। इसके बाद सभी लड़कों ने बारी- बारी से नाबालिग के साथ रेप किया। साथ ही इन लड़कों ने आगे की वारदात का भी वीडियो बना लिया। वहीं इन लड़कों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का मुंह बंद करा दिया। लेकिन दरिंदों का इससे भी मन नहीं भरा। इसके बाद उन्होंने इसी वीडियो के दम पर फिर से ब्लैकमेल करते हुए लड़की को समर्पण करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

नाबालिग ने इन दरिदों की दोबारा बात नहीं मानी। इसपर दरिदों नें गैंगरेप की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ दिन बाद पीड़िता की मां को इस शर्मनाक वारदात के बारे में पता लग गया। फिर पीड़िता की मां ने गांव के लोगों से इंसाफ मांगा। जहां उसे इंसाफ दिलाने की बजाए मामले को दबाने के लिए पंचायत बैठाई गयी। पीड़ित नाबालिग लड़की की मां के अनुसार लालबाबू सहनी नामक ग्रामीण ने पंचायत बुलाई थी। जहां पर मामले को गांव में ही मामले को निपटा लेने के लिए दबाव बनाया गया। इस दौरान कहा गया था कि राजा से लड़की की शादी करा दी जाएगी। लेकिन पीड़ित परिवार ने पंचायत के फैसले से बचते हुए हथौड़ी पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी। मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने एक अर्जुन नाम के आरोपी को दबोच लिया है।

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...