Tuesday, April 13, 2021

कल रात आठ बजे से लागू होंगी सख्त पाबंदियां

राज्य में शुरू होगी ब्रेक द चेन मुहिम
मुम्बई। महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना वायरस को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को  "ब्रेक दि चेन" मुहिम का आगाज किया है। साथ ही कहा है कि राज्य में सख्ती बरतना जरूरी है। नहीं तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। इसीलिए महाराष्ट्र में कल रात 8 बजे से सख्त पाबंदियां लागू होंगी।

उन्होंने कहा कि कल से ब्रेक द चेन मुहिम शुरू होगी। इसके तहत जरूरी में सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। बिना जरूरत कहीं भी आना- जाना बंद रहेगा। पूरे राज्य में धारा 144 लागू रहेगी। बेवजह घर से निकलने पर बैन रहेगा। लोकल और अन्य बसें चलती रहेंगी। ऑटो- टैक्सी की सेवाएं भी जारी रहेंगी। बैंक के कामकाज जारी रहेंगे। सीएम ने कहा कि आज जांच सेंटर्स पर काफी बोझ है। करीब 2.50 लाख तक रोजाना टेस्टिंग हो रही है। 10वीं और 12वीं के एग्जाम रद्द किए गए ताकि छात्रों का जीवन खतरे में न पड़े। कोविड का खतरा खत्म होने के बाद परीक्षा ले लेंगे।

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...