Friday, April 16, 2021

अभियान चलाकर पुलिस ने बांटा मास्क

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में अब तक 563 व्यक्तियों का हुआ है चालान 
बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर कोविड प्रोटोकाल का हमेशा पालन करने की अपील तो की ही जा रही है, साथ ही साथ उल्लंघन पर पुलिस की ओर से कार्रवाई भी हो रही है। इस सप्ताह पुलिस ने अब तक कुल 12  मुकदमे पंजीकृत किए, जिसमें अभियुक्तों की संख्या 83 है। 

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में कुल 563 व्यक्तियों का चालान किया गया, जिनसे जुर्माने के रूप में सात हजार से अधिक की धनराशि वसूली गई। वहीं, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक एक अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत सड़क पर बिना मास्क के दिखने वाले लोगों को मास्क वितरित किया गया। उनको यह हिदायत भी दी गई कि आगे से मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। जिले भर में चलाए गए अभियान में पुलिस के जवानों ने कोरोना गाइडलाइन के विषय में समझाया व जागरूक किया।

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...