Friday, April 16, 2021

कुछ भी छूने के बाद करे सेनेटाइजर का प्रयोग

 

सभी कंटेनमेंट जोन में लगातार हो रहा छिड़काव
बलिया। कोविड-19 के सक्रमण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। लोगों को हमेशा सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करने के साथ सेनेटाइजेशन अभियान भी चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में जहां भी कंटेनमेंट जोन है, वहां युद्धस्तर पर छिड़काव कराया जा रहा है। सभी नगरीय निकाय में अधिशासी अधिकारियों को तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खंड विकास अधिकारियों को इस पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को इस बात की हिदायत दी जा रही है कि कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करें। मास्क जरूर लगाएं, कुछ भी छूने के बाद सेनेटाइजर का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी का हमेशा ख्याल रखें।

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...