Saturday, August 16, 2025

सेवा सदन स्कूल, कथरिया पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

बच्चों द्वारा कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत
नरही (बलिया)। माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल, कथरिया पर 79वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंगनाथ पाण्डेय और श्रीप्रकाश पांडेय मुन्ना जी एवम विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान राजू सिंह और प्रिंस दूबे द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा झण्डा फहराया गया।

 इस दौरान रंगनाथ पाण्डेय और श्रीप्रकाश पांडेय मुन्ना जी एवं ग्राम प्रधान राजू सिंह और प्रिंस दूबे एवं स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हिंदी की शिक्षिका किरन ने किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस दौरान स्कूल के शिक्षक अंजली पांडेय, रूबी, प्रणिता, अर्चना, किरन, दीपशिखा सिंह, रिया गुप्ता, सोनम सहित सभी अध्यापक एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल सुमन सिंह ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...