Monday, April 7, 2025

शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में मोहल्लेवासियों ने किया आबकारी विभाग का पुतला दहन

समाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के आमरण अनशन के समर्थन में काफी संख्या में पहुंचे प्रबुद्धजन
बलिया। आज दिनांक 7 अप्रैल दिन सोमवार को कासिम बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मंदिर शिक्षा धर्म बचाओ या शराब की दुकान हटाओ को लेकर चल रहे आमरण अनशन का दूसरा दिन होने को है और जिला प्रशासन के कान तक जू तक नहीं रेंग रहा। 

आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के स्वास्थ्य का परीक्षण करते चिकित्सक

जिससे आक्रोशित हो मुहलेवासियों ने क़ासिम बाजार चौराहे पर आबकारी विभाग का पुतला फुका। वही चेताया कि अगर जल्द से जल्द यहां से शराब की दुकान नहीं हटाया गया तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन करने वालो में - माया देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, रेनू गुप्ता, गुड़िया देवी, तारा देवी, कंचन देवी, निमी गुप्ता, संगीता देवी, कुसुम देवी, अनपूर्णा देवी, सावित्री देवी, गौरव गुप्ता, अशोक ठाकुर, सरदार यादवेन्द्र, जिउत प्रसाद आदि सैकड़ो जनता उपस्थित रहे।

वही अनशन पर बैठे अनशनकारियों को अपना समर्थन देने हेतु काफी संख्या में जनपद के प्रबुद्धजन भी पहुंचे। इनमें विजय प्रताप सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख ), मृत्युंजय तिवारी बबलू  भाजपा नेता, आम आदमी पार्टी के मुन्ना राय, रणविजय सिंह, अशोक कुमार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार मंडल के जिला अध्यक्ष राधारमण अग्रवाल, अतुल सिंह, सुनील जायसवाल, संदीप गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी, विक्रांत सिंह हैप्पी, लोजपा पार्टी के झूलन अंसारी, उदित प्रकाश यादव सहित विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन देने की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment

भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन 14 दिसंबर को

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भजन एवं गीतों का भी होगा आयोजन बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्...