जनजाति गोंड समुदाय का धरना 9वें दिन भी रहा जारी
शासनादेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बलिया। विशेष सचिव उ0प्र0 समाज कल्याण अनुभाग-3, शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा मा.प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3, शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है, का अनुपालन कराने की मांग को लेकर आल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में बलिया सदर माॅडल तहसील पर आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के छात्र नौजवानों का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत होने तक अनिश्चितकालीन धरना 4 फरवरी दिन मंगलवार को 9वें दिन भी जारी रहा। धरनारत लोगों ने कहा कि उ0प्र0 शासन द्वारा गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु बार-बार शासनादेश भेजा जाता है जो जिला व तहसील पर आते- आते शून्य हो जाता है। गोंड जाति प्रमाण पत्र के लिये ऑनलाईन आवेदन करने पर हर बार आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। लेखपाल व तहसीलदार भारत के राजपत्र संविधान शासनादेश का घोर अवमानना कर रहे हैं। अब ऐसी स्थिति में निर्णायक संघर्ष के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचता है। ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) ...