Monday, December 23, 2024

ठंड से ठिठुरते लोगों में रेड क्रास ने वितरित किया कंबल

इस कड़के की ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने का किया कार्य
बलिया। जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसायटी बलिया के निर्देशानुसार चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन रेडक्रास सोसायटी बलिया के सदस्यों ने हनुमानगंज विकास खंड के थम्हनपुरा गावँ के मैदान में जरूरतमंद महिलयो के बीच कंबल का वितरण करके इस कड़के की ठंड में उन्हें राहत देने का कार्य किया।

इस दौरान शिक्षक/ आजीवन सदस्य आशीष तिवारी ने कहा की रेड क्रास की मूल भावना में समाज के वंचित व पीड़ित लोगों की मदद और सेवा करना है। आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करना, स्वास्थ्य संबंधी सेवा अनेकों विकट समस्याओं में इंडियन रेड क्रास सोसायटी अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहती है तथा लोगों की हरसंभव मदद करती है। शिक्षक अरविंद यादव ने रेडक्रास के सदस्यों को सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रास समाज में वंचित और जरूरतमंद लोगों को सेवा के लिए एक मिशाल है।

मुख्य रूप से आजीवन सदस्य आशीष तिवारी, अरविंद यादव, सौरभ, शैलेन्द्र वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...