Thursday, August 1, 2024

लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर नोटिस हुआ चस्पा

न्यायालय आजमगढ़ के आदेश पर चस्पा किया गया नोटिस
दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अड़रा गांव में बुधवार की शाम आजमगढ़ कोतवाली से आए सब इंस्पेक्टर उमेश चंद्र यादव एवं हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव ने अड़रा निवासी देवानंद सिंह पुत्र रामानंद सिंह के घर पर न्यायालय आजमगढ़ के आदेश पर 82 और 83 का नोटिस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलदेव जी गुप्ता और दुबहर पुलिस की उपस्थिति में चस्पा किया। 

ज्ञात हो कि देवानंद सिंह पर आजमगढ कोतवाली में 302, 452 भारतीय दंड विधान की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। देवानंद सिंह लंबे समय से फरार चल रहे हैं। उक्त मुकदमे के परिपेक्ष में कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ कोतवाली की पुलिस ने उनके जर्जर मकान पर 82 और 83 का नोटिस चश्मा किया।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...