Friday, June 7, 2024

एकलव्य मिशन में 42 नए सदस्यों को किया गया मनोनीत


परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को कर रहा जागरूक 
बलिया। परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवं मिशन द्वारा मिड्डी चौराहा, बलिया के एक निजी स्थान पर एकलव्य मिशन 42 नए सदस्यों को मनोनीत किया गया। गाज़ीपुर से आए एकलव्य मिशन के संरक्षक मा. अर्जुन सिंह कश्यप तमाम सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

मिशन के अध्यक्ष कामता प्रसाद जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एकलव्य मिशन विगत 2017 से लगातार शिक्षा, सामाजिक सम्मान, कैरियर काउंसलिंग, सेमिनार, एकलव्य मिशन स्कूल/ पाठशाला खोलना, बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव_गांव जाकर प्रेरित करना, नारी सम्मान समारोह आदि के माध्यम से जागरूक कर रहा है। मिशन में  श्रीमती आरती देवी, आकांक्षा वर्मा, सोनिया देवी, सहेली देवी, सुशीला देवी, सुशीला देवी, किरण देवी, रीना देवी, रामदुलारी देवी, रिंकू देवी, हेमा देवी, कमलावती देवी, कु. नेहा कुमारी, राजेश कश्यप, आदित्य कुमार, शिव जी प्रसाद, मनोज कुमार बिंद, गोविंद चौधरी, भारती देवी, निरंजन कश्यप आदि लोगों को नए सदस्य मनोनित किया गया। 

इस कार्यक्रम में रमाशंकर ओझा, शशिकांत कश्यप, द्वारिका प्रसाद बिंद, सत्येंद्र कुमार बिंद, हरे राम साहनी, अनूप कुमार साहनी, महेंद्र प्रसाद बिन्द, शिवजी प्रसाद, दिनेश साहनी, रजनीश कुमार भारती, श्याम सुंदर कश्यप, मनोज कुमार बिंद, रामचंद्र, विनोद साहनी, सत्येंद् आदित्य साहनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एकलव्य मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय साहनी ने किया और सभी अतिथियों का स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...