Friday, November 17, 2023

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे पथिक जी: सागर सिंह राहुल

मनाई गई कांग्रेस नेता स्वर्गीय शंभू शरण पथिक जी की 15वी पुण्यतिथि
बलिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय शंभू शरण पथिक जी की 15वी पुण्यतिथि शुक्रवार को शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित सागर सिंह राहुल के आवास पर मनाई गई।
सर्वप्रथम लोगो ने स्वर्गीय पथिक जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पथिक जी को याद किया। इस दौरान स्वर्गीय पथिक जी की धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सागर सिंह ने कहा कि पथिक जी के सानिंध में कार्य करने को मौका मिला। पथिक जी क्या पक्ष क्या विपक्ष सबको एक सम्मान देते थे। पथिक जी किसी के लिए भी दो कदम चलने में पीछे नहीं हटते थे, पथिक जी एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे जिनकी कमी सदैव महसूस की जाती है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो मे संतोष कुमार, सुमित कुमार, पंकज वर्मा, एकलाख अहमद, विवेक कुमार, राजप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...