Monday, September 4, 2023

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय व्यापारी दिवस


सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने की बलिया में भामाशाह भवन बनाने की घोषणा
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया के तत्वावधान में तीन सितंबर दिन रविवार को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस का आयोजन साहू भवन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त रहे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता रहे। 
   इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार से मांग पत्र सांसद जी को व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने सौंपा। इस मौके पर बलिया संगठन के लिए वार्षिक कार्यक्रम 10 सूत्रीय पारित किया गया। वही अरविंद गांधी के मांग पर सांसद बलिया वीरेंद्र सिँह मस्त ने 51 लाख से भामाशाह भवन बलिया में बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बलिया जनपद के कोने-कोने से व्यापारी आए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष ने तथा संचालन विजय शंकर गुप्ता जी ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...