Thursday, July 20, 2023

गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


थाना सहतवार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त
बलिया। जनपद के थाना सहतवार पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट का वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सहतवार पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई। आज 20 जुलाई को थाना सहतवार के उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ला मय हमराह का0 प्रमित कुशवाहा , का0 राजेश पटेल द्वारा मुकबिरी सूचना पर थाना सहतवार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2023 धारा 2/3(1)UP गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त 1.अनरूद्ध उर्फ अनिरूद्ध सिंह पुत्र स्व0 त्रिभुवन सिंह सा0 चाँदपुर नई बस्ती थाना सहतवार जनपद बलिया को सिंगही चट्टी के पास से समय करीब 11.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। थाना सहतवार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

संबन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 202/2023 धारा 2/3(1)UP गैगेस्टर एक्ट थाना सहतवार, बलिया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ला थाना सहतवार, बलिया
2. का0 प्रमित कुशवाहा थाना सहतवार, बलिया
3. का0 राजेश पटेल थाना सहतवार, बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...