Thursday, March 23, 2023

पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

व्यापारी नेता सुनील परख के नेतृत्व में स्वयंसेवको पर हुई पुष्प वर्षा
बलिया। स्वयंसेवको के पथ संचलन का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री सुनिल "परख" के नेतृत्व में व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। व्यापारियों द्वारा स्वयंसेवको पर फूलों की वर्षा की गयी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया द्वारा गुरुवार को विराट पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः वापस श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में पहुंचा। इस संचलन में बलिया जिले के लगभग एक हजार से अधिक स्वयंसेवक दण्ड सहित पूर्ण गणवेश में घोष दल के साथ कदम से कदम मिलाकर संचलन किया।
 इस मौके पर व्यापारी नेता सुनील परख सहित आलोक रौनियार, दीपक श्रीवास्तव, सार्थक, मनीष, अशोक, शिवजी, मंटू, कैलाश, जय लाल साहनी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...