Thursday, March 2, 2023

आप नेता के गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन


कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध
रसडा (बलिया)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रसड़ा आजाद चौराहे पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। 

गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रसड़ा आजाद चौराहे (हिता का पुरा मोड़) पर जुटे और इस घटना पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोदी सरकार और सीबीआई का पुतला दहन किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर सीबीआई ने असंवैधानिक तरीके से मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। इससे देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ आगाज है, आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस घटना के विरोध में प्रदर्शन और कार्यक्रम करेंगे। 

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इस गिरफ्तारी से भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश की जनता सब देख रही है। वर्ष 2024 के आम चुनाव में और उसके बाद यूपी के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर बब्लू राजभर, अनिल रावत, अम्रीश चौबे, प्रहलाद गुप्ता, अंजनी तिवारी के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...