Thursday, March 2, 2023

ज्ञानीज आइसक्रीम पार्लर का शुभारंभ कल


बलिया के लोग खाएंगे भारत की सुप्रसिद्ध ब्रांड ज्ञानीज की आइसक्रीम संडे, कसाटा व आइसक्रीम केक
बलिया। जनपद में उधोगों और रोजगार को बढ़ावा देने की पहल के साथ-साथ भिन्न भिन्न स्वाद मिलेगा। जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी विनोद कुमार सिंह की पहल का असर दिखा रहा है। अब पूरे बलिया के लोग भारत की सुप्रसिद्ध ब्रांड ज्ञानीज की आइसक्रीम संडे, कसाटा, आइसक्रीम केक, फालूदा- कुल्फी, केक व शेक खाएंगे।

समाजसेवी विनोद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि देश की ब्राड ज्ञानीज आइसक्रीम पार्लर का शुभारंभ चन्दां किरण काम्पलैक्स कासीम बाजार में शुक्रवार को होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के शहरीं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी ज्ञानीज आइसक्रीम पार्लर के सभी प्रोडक्शन को बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। ताकि लोगो को भिन्न भिन्न स्वाद के साथ रोजगार का बढ़ावा मिल सकें। श्री सिंह ने ज्ञानीज आइसक्रीम पार्लर के बारे कहा कि पूरे देश में 250 से ज्यादा आउटलेट्स खुल चुका है। यह एक आइसक्रीम नहीं बल्कि एक इमोशन है। स्वाद पूरे देश के लोग चख रहे हैं। 1956 मे ज्ञानी गुरचरण सिंह नामक व्यक्ति ने इस व्यवसाय को दिल्ली के फतेहपुरी चांदनी चौक से शुरुआत की थी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...