Thursday, February 9, 2023

स्वर्णकार संघ द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहना किया गया भव्य स्वागत

व्यापारियों को सूदखोरों से छुटकारा दिलाने की लड़ाई लड़ेगी  सपा: अखिलेश यादव
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने बलिया दौरे के दौरान गुरुवार को व्यवसायी नंदलाल गुप्ता के पीड़ित परिजनों सहित अन्य व्यापारियों से मिले। बलिया में तेजी से बढ़ रही सूदखोरी एवं व्यापारियों द्वारा किए जा रहे आत्महत्या को काफी गंभीर विषय बताया। 

कहा कि समाजवादी पार्टी इसकी लड़ाई जरूर लड़ेगी और सूदखोरों को उनके किए का दंड भी दिलाकर रहेगी। उधर जनपद आगमन के दौरान अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सूदखोरों के चंगुल में फंसे स्वर्णकार समाज के बारे में भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता की गई। उन्होंने अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव सुनील सर्राफ को लखनऊ बुलाया और कहा कि लखनऊ मिलकर इस मुद्दे पर बात करिए। समाजवादी पार्टी की तरफ से आपके समाज को पूरा सम्मान दिया जाएगा। कहा कि बलिया से ही नहीं पूरे प्रदेश से सूदखोरों का अंत करने में समाजवादी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और व्यापारियों को इस समस्या से निजात दिलाएगी।

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...