Wednesday, February 8, 2023

व्यवसायी आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की गिरफ्त में आये तीन अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तो में देवनारायण सिंह, अजय सिंह एवं आलोक सिंह शामिल
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को व्यवसायी आत्महत्या प्रकरण में तीन अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

उल्लेखनीय है कि गत 2 फरवरी को थाना कोतवाली पर वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पति स्व0 नन्दलाल गुप्ता को कुछ लोगों के जबरदस्ती प्रताड़ित करने व फर्जी तरीके से आवासीय भूमि का रजिस्ट्री करा लेने के कारण मानसिक दबाव व तनाव के चलते अपनी ही पिस्टल से आत्महत्या कर लिए है। इस सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अब तक कुल 03 अभियुक्तों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज 08 फरवरी दिन बुधवार को नामजद व विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए तीन नफर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।
               
 उपरोक्त प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु तत्परता पूर्वक सार्थक प्रयास करते हुए बुधवार को मुखबिरी सूचना के आधार पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने वाले व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले तीन नफर अभियुक्तगण 1. देवनारायण सिंह पुत्र स्व0 बैजनाथ सिंह निवासी भृगु आश्रम राजपूत नेउरी थाना कोतवाली जनपद बलिया 2. अजय सिंह पुत्र स्व0 नैपाल सिंह निवासी भृगु आश्रम सतनी सराय थाना कोतवाली जनपद बलिया 3. आलोक सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी मिड्ढी थाना कोतवाली जनपद बलिया को सिधाघर घाट पुल रसड़ा के पास 01 अदद फार्च्यूनर वाहन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 63/23 धारा 306/420/406/506 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया (बढ़ोत्तरी धारा 10/23 उ0प्र0 साहू0 अधि0 )
2. मु0अ0सं0- 27/2023 धारा 365/323/506 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया 

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. देवनारायण सिंह पुत्र स्व0 बैजनाथ सिंह निवासी भृगु आश्रम राजपूत नेउरी थाना कोतवाली जनपद बलिया
2. अजय सिंह पुत्र स्व0 नैपाल सिंह निवासी भृगु आश्रम सतनी सराय थाना कोतवाली जनपद बलिया
3. आलोक सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी मिड्ढी थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

बरामदगी-
1. 04 अदद मोबाइल 
2. 01 अदद फार्च्यूनर वाहन 

आपराधिक इतिहास-(देव नारायण सिंह)
1. मु0अ0सं0- 65/2019 धारा 323/325/504/ 506 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया 
2. मु0अ0सं0- 27/2023 धारा 365/323/506 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया 
3. मु0अ0सं0- 6027/2014 धारा 147/323/506 /352/504 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया 
4. मु0अ0सं0- 44/2007 धारा 147/148/342/ 364/452/323/506 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया 

आपराधिक इतिहास-(अजय सिंह)
1. मु0अ0सं0- 30/2017 धारा 406 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया 
2. मु0अ0सं0- 445/2019 धारा 406/467/468/ 471 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया
3. मु0अ0सं0- 231/2009 धारा 384 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया

आपराधिक इतिहास-(आलोक सिंह)
1. मु0अ0सं0- 273/2009 धारा 147/384/504/506 भादवि व धारा 3(1)(10) एससी एसटी एक्ट थाना कोतवाली जनपद बलिया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 अजय त्रिपाठी थाना कोतवाली, बलिया
2. उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप थाना कोतवाली, बलिया
3. हे0का0 रविचन्द्र थाना कोतवाली, बलिया
4. का0 श्यामजी कुमार थाना कोतवाली, बलिया
5. का0 अजय पासवान थाना कोतवाली, बलिया
6. का0 जयप्रकाश यादव थाना कोतवाली, बलिया
7. का0 शाश्वत पाण्डेय थाना कोतवाली, बलिया

रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...