Monday, February 20, 2023

पुलिस की गिरफ्त में आया जमीन विवाद में हत्या का आरोपी

कब्जे से अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
बलिया। थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय 03 अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार  पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसड़ा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। गत 16 फरवरी को थाना रसड़ा पर वादी मुकदमा द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पिता जी स्व0 सुरेन्द्र वर्मा को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर तत्काल रसड़ा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आज दिनांक 20.02.2023 को विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर थाना रसड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सीसीटीवी फुटेज सहित तकनीकी साक्ष्यों का संकलन करते हुए आज सोमवार को मुखबिरी सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान कोटवारी मार्ग से एक नफर अभियुक्त आलोक सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी अमहर पट्टी दक्षिण थाना रसड़ा, बलिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

 गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मेरे यहां काम करने वाला मेरा दोस्त सौरभ उपाध्याय, जिसका अपने ही गांव के पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा से जमीनी विवाद था जिससे वह बहुत परेशान रहता था जिस कारण से मैं और मेरा दोस्त सौरभ उपाध्याय ने मिलकर दिनांक 16.02.2023 को ग्रामसभा नत्थोपुर संवरा लोहटा मार्ग पर सुरेश वर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 65/23 धारा 302 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. मु.अ.स. 68/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रसड़ा जनपद बलिया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. आलोक सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी अमहर पट्टी दक्षिण थाना रसड़ा, बलिया।

फरार अभियुक्त-
1. सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय निवासी पंडितपुरा असनवार थाना गड़वार, बलिया।

बरामदगी-
1. 01 अदद तमंचा .315 बोर
2. 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 01 अदद मोटर साइकिल नं0 UP 60 AN 7339 (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्र0नि0 हिमेन्द्र सिंह थाना रसड़ा बलिया
2. उ0नि0 अमरजीत यादव थाना रसड़ा बलिया
3. उ0नि0 हितेश सिंह थाना रसड़ा बलिया
4. का0 बेचन यादव थाना रसड़ा बलिया
5. का0 आशीष यादव थाना रसड़ा बलिया
6. म0का0 पूजा पाण्डेय थाना रसड़ा बलिया
7. म0का0 सुषमा यादव थाना रसड़ा बलिया।

रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...