Thursday, February 16, 2023

कूड़ा क्षेत्र में तब्दील हुआ नगर पालिका रसड़ा क्षेत्र


वेतन का भुगतान नही होने से हड़ताल पर है सफाईकर्मी
रसडा (बलिया)। आदर्श नगर पालिका परिषद रसडा के कर्मचारियो का वेतन न मिलने से  एक सप्ताह से वेतन को लेकर हडताल कर रहे है। अपने वेतन के मागो को लेकर नगर पालिका के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर नारे लगाते हुए मांग कर रहे है।
एक सप्ताह का समय बीत जाने के बावजुद नगर पालिका प्रशासन, स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई न होने से अपने मागो लेकर अडे है। आलम यह कि नगर के 25 वार्डो मे सफाई कर्मचारियो के हडताल से नगर मे गन्दगी के सम्राज्य स्थापित हो गया। वही समूचे नगर मे कूड़ा कचरो के अम्बार से पट गया है। नालिया कचडे से भर कर बजबजा रहा है जिससे उसमे के गन्दे पानी सडको कही कही गली मोहल्लो मे बह रहा है। बजबजाते नालियो से सडान्ध गंध से संक्रमण रोग फैलने के अशंका बनी हुई है। हालात यह कि नगर के कुछ जगहो पर लगे कूडो को आग लगाकर जलाए जाने से वातावरण को दूषित करने से भी लोग बाज नही आ रहे है। जिसे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसी तरह अगर सफाई कर्मचारियो की कुछ दिन और हडताल रह गयी तो संक्रमण रोग फैलने से रोका जाना संभव नही है। क्योकि एक तो मौसम की उतार चढाव, सर्दी गर्मी से लोग के सेहत स्वास्थ्य पर प्रतिकुल स्थिति व प्रभाव का असर हो रहा है। दूसरे नगर के गलियो मोहल्ले मे ढेरो जगह जगह कूडो कचरो के दुर्गन्ध कभी कभी हवा की रूख तेज होने पर फैलने से लोग बेहाल हो रहे है।

आलम यह की आज इनके वेतन को लेकर न कोई जनप्रतिनिधि सांसद विधायक या न नेता या समाज सेवी आगे आ रहा है। आप को याद होगा कि जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, नेता राजनितिक दल पार्टी के स्वच्छ भारत मिशन जब चल रहा था स्वच्छता अभियान मिशन के तहत झाडू लेकर फोटो खिंचवाने  के लिए समाचार पत्र मे प्रमुखता नाम आ फोटो आ जाय कि तत्परता दिखाने मे पीछे नही रह रहे थे। दिलचस्ब बात है कि यह स्थानीय नगर मे चाय पान की दुकान पर नगर यह चर्चा जरूर सुना जा सकता है। ये सफाई कर्मी एक सप्ताह से हडताल पर है। सफाई कर्मियो की पारिश्रमिक वेतन (तनखाह) न मिलने से उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति बनी है। इनसे पूछे जाने पर  हडताल कर रहे सफाई कर्मियो का कहना है कि जब तक हम कर्मियो की वेतन एरियर मिल नही जाता तब तक कार्य नही करेगे और हडताल जारी रहेगा। 

बता दे कि होली का पर्व भी नजदीक है। जिसे ये सफाई कर्मचारी परेशान है। नगर वासियो ने प्रशासन को इनके वेतन की भुगतान कराने की व्यवस्था करने की अपील करते हुए माग की है ताकि नगर की सफाई की व्यवस्था हो सके।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...