Monday, February 13, 2023

रामचरित् मानस कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

बालक व बालिकाओं द्वारा सुंदर तरीके से किया गया प्रस्तुति 
बलिया। द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में आज रामचरित मानस का आयोजन का भव्य तरीके से विद्यालय के बालक व बालिकाओं के द्वारा सुंदर तरीके से प्रस्तुति किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन तुलसी पूजन कर किया गया। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित विजय नारायण शरण जी राम कथा, भागवदगीता कथा वाचक रहें। इस रामचरित मानस में बच्चों के द्वारा बाल काण्ड, किसकिंधा कांड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड का मुख्य रूप से बच्चों द्वारा सुंदर तरीके से प्रस्तुति किया गया। इस को सुनकर श्रोताओं और अभिभावकों ने भावविभोर हो गए। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने कहा कि रामचरितमानस कराने का उद्देश्य है कि बालक बालिकाओं में पढ़ाई के साथ-साथ हमारे धार्मिक ग्रंथों का भी जानकारी एवं स्मरण होना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम के साथ-साथ मिशन शक्ति का भी कार्यक्रम रखा गया। गड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप यादव, हल्का प्रभारी अरुण यादव, रजनी ज्योति, प्रतिभा यादव ने मिशन शक्ति के बारे में बताया कि आप को डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन आपके साथ है। आप 1090 के नंबर पर डायल कीजिए। प्रशासन हर जगह आपको मदद करने के लिए तैयार है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सभी अभिभावकों का स्वागत अभिन्दन एवं आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जितेंद्र नाथ मिश्रा, मीनू सिंह, आकांक्षा पांडे, मेनका सिंह, रूपा सिंह, कृष्ण मोहन यादव, अभिषेक तिवारी, एलबी रावत, विश्वजीत केसरी, सुखनंदन आदि उपस्थित रहें। यह कार्यक्रम  म्यूजिक टीचर रोशनी सिंह तथा प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में किया गया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का हुआ शुभारंभ

आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा उपचार बलिया। नगर के गड़वार रोड मुलायम नगर निधआयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगारिया गाँव मे म...