Saturday, December 3, 2022

दाह संस्कार से लौट रहे दो व्यापारियों को मारकर किया लहूलुहान

घायलो से मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी, की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बलिया। भारत मेडिकल हॉल विष्णुपुर के प्रोपराइटर ललित कुमार गुप्ता के पिताजी के दाह संस्कार में शामिल हो कर लौट रहे दो व्यापारियों को कुछ लोगो ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। हालात ज्यादा गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार दाह संस्कार में सम्मिलित होकर महावीर घाट से लौट रहे बेल्थरा रोड के परमेश्वर गुप्ता और गड़वार के मानिक चंद गुप्ता ने देखा कि रास्ते में एक व्यक्ति को चार पांच लोग मिलकर मार रहे थे। उसका लड़का चिल्ला रहा था कि मेरे पिताजी को बचाइए नहीं ये लोग जान मार देंगे। यह दोनों लोग बीच बचाव करने लगे और ऐसा करने से मना किए। उस व्यक्ति को छोड़कर इन दोनों लोगों पर सभी लोग लपट गए। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए और वह लोग वहां से भाग गए। घायल दोनों लोग जब काली मंदिर से हॉस्पिटल की तरफ आ रहे थे तो यह लोग पहले से थे और उनको ईटा पत्थर से बहुत ज्यादा मारे पीटे। जिसके कारण दोनों लोगों को सिर में काफी चोट आई है और परमेश्वर गुप्ता का बाया हाथ कई जगह फैक्चर हो चुका है। दोनों लोगों को बनारस रेफर किया गया है।

 जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष और आजमगढ़ मंडल प्रभारी अरविंद गांधी भी पहुंचे। इसके पूर्व सूचना मिलने पर उन्होंने बलिया कोतवाल को घटना की जानकारी दी। अरविंद गांधी ने घटना की घोर निंदा किया है और मामले के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...