Monday, December 5, 2022

हमलावरों के तुरंत गिरफ्तारी की जिला प्रशासन से मांग

व्यापारियों पर हुए हमले की व्यापार मंडल ने की घोर निंदा
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया की आपातकालीन बैठक सोमवार को कैंप कार्यालय पर हुई जिसमें गत तीन दिसंबर को गायत्री मंदिर महावीर घाट रोड बलिया के पास व्यापारियों पर हुए हमले की घोर निंदा की गई। 

आक्रोश प्रकट करते हुए उपस्थित सभी संगठन के पदाधिकारी और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग कि हमलावरों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनको तुरंत गिरफ्तार करने की मांग किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि इस घटना से शहर के व्यापारी दहशत में है। जिला प्रशासन को इस घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए। घटना करने वाले लोगों में से एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल में प्रशासन के सामने ही पीड़ित पर हाथ भी उठाया। इससे यह पता चलता है इनका मनोबल कितना ऊंचा है। भविष्य में अन्य घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।

 बैठक में प्रमुख रूप से अनिल कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, विकास कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, सूरज गुप्ता, कृष्णा, श्रीप्रकाश गुप्ता सुमित गुप्ता आदि बहुत सारे व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार गुप्ता ने किया तथा संचालन विनोद वर्मा ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...