Sunday, October 2, 2022

महात्मा गांधी के विचारों के रास्ते पर चलकर ही देश बढ़ेगा आगे: दानिश अंसारी


साहू हितकारिणी समिति बलिया  द्वारा गांधी जयंती पर आयोजित हुआ गोष्ठी
बलिया। महात्मा गांधी के विचारों के रास्ते पर चलकर ही देश आगे बढ़ेगा। उक्त विचार गांधी जयंती के अवसर पर साहू हितकारिणी समिति बलिया के तत्वावधान में रविवार को  साहू भवन पर आयोजित गोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री माननीय दानिश आजाद अंसारी मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि बापू के बदौलत ही देश आजाद हुआ और उन्हीं की बदौलत पूरे विश्व में देश की पहचान है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अरविंद गांधी व्यापारी नेता,  प्रदीप सिंह, संजीव कुमार डंपू, दया शंकर गुप्ता अध्यक्ष आदि ने महात्मा गांधी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साहू हितकारिणी समिति के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर एवं अंग अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
  
इस अवसर पर अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने कहा कि गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी के खिलाफ जिस प्रकार का दुष्प्रचार आज चल रहा है समाज के लोगों को आगे आकर इस को रोकना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष बलिया  जयप्रकाश साहू ने कहा कि गांधी ने जो शांति और अहिंसा का संदेश दिया उसी पर चल के घर, परिवार, समाज खुशहाल रहेगा। इससे देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब हो रहा है। इनके अलावा विचार प्रकट करने वालों में सर्वश्री संजीव कुमार डंपू , नकुल चौबे,  प्रदीप सिंह, विजय शंकर गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता,  सतीश कुमार गुप्ता आदि बहुत सारे लोग रहे। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, विजय शंकर साहू , संजय गुप्ता, मोहन गुप्ता, सुमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, सुनील जयसवाल, संतोष गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता आज बहुत सारे लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता  दयाशंकर गुप्ता ने तथा संचालन अभिषेक सोनी ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...