Monday, July 4, 2022

पुलिस की गिरफ्त में आया सगे चाचा के हत्या का आरोपी

ग्राम दुबहड़ में रविवार की सायं हुई थी हत्या
बलिया। जनपद पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी भतीजे को आला कत्ल चाकू के साथ 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
जानकारी जे अनुसार दुबहड़ थाना अंतर्गत ग्राम दुबहड़ में पारिवारिक विवाद को लेकर रविवार की सायं भतीजे नें अपने ही सगे चाचा अशोक सिंह पुत्र स्व0 बटेश्वर सिंह उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम दुबहड़ थाना दुबहड़ जनपद बलिया को अपने ही घर के आँगन में चाकू से कई बार प्रहार कर हत्या कर दी गयी थी। उक्त घटना के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में टीमों का गठन कर क्षेत्राधिकारी नगर महोदया प्रीती त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में SO दुबहड़ अतुल कुमार मिश्र मय फोर्स द्वारा तत्परता पूर्वक सघन दबिश व मुखविरी सूचना पर घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त प्रीतम सिंह पुत्र ह्रदयानन्द सिंह निवासी ग्राम दुबहड़ थाना दुबहड़ जनपद बलिया को 4 जुलाई दिन सोमवार को रविदास जी के मूर्ति दुबहड़ एसबीआई के पास से समय करीब 07.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय जेल भेजा जा रहा है।

संबन्धित अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 101/22 धारा 302 भादवि थाना दुबहड़ बलिया।

नाम पता अभियुक्तः-
1. प्रीतम सिंह पुत्र ह्रदयानन्द सिंह निवासी ग्राम दुबहड़ थाना दुबहड़ जनपद बलिया 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार सिंह थाना दुबहड़ बलिया
2. का0 राहुल सरोज थाना दुबहड़ बलिया।
3. का0 विमलेश पटेल थाना दुबहड़ बलिया।
4. का0 सुरेन्द्र कुमार थाना दुबहड़ बलिया।
5. का0 आशीष कुमार थाना दुबहड़ बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...