Thursday, July 14, 2022

बौद्ध प्रान्त के प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने प्रवीण यादव

बलिया निवासी प्रवीण यादव को 'आप' ने दी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद/ प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के स्वीकृति से और संगठन निर्माण के उद्देश्य से नवसृजित बौद्ध प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष ई. इमरान लतीफ़ ने बौद्ध प्रान्त का विस्तार किया है। उन्होंने बलिया निवासी संगठन निर्माण के कुशल और पार्टी के पूर्व संगठन निर्माण प्रभारी (मऊ व प्रतापगढ़) और पेशे से हाईकोर्ट एडवोकेट प्रवीण यादव को प्रांतीय कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

 यह जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रवीण ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। प्रवीण के कोषाध्यक्ष बनने पर  सुशांत राज भारत (जिलाध्यक्ष बलिया), अमरेंद्र सिंह (प्रांतीय सचिव, पूर्वांचल प्रान्त), जितेंद्र प्रताप सिंह, संजय दुबे, व्यास जी यादव, मनोज यादव, शैलेश सिंह, नवीन उपाध्याय, संतोष गुप्ता, डॉ सत्यकुमार सिंह, दिनेश सिंह, संदीप कुमार, अखिलेश सिंह "शक्ति" आदि नेताओं ने बधाई दी है।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन 14 दिसंबर को

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भजन एवं गीतों का भी होगा आयोजन बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्...