Friday, July 8, 2022

समाज को उचित मार्ग प्रशस्त करता रहता है उनका आदर्श सिद्धांत आचरण कृतित्व

प्रो0 आत्मा सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
चिलकहर (बलिया)। भू- लोक पर जो भी जन्म लेता है, वह मरेगा यह धूव सत्य है। कुछ लोगो मृत्यु के बाद भी अपने मृदुल स्वभाव, सद्- व्यवहार, विशुद्ध आचरण, सादगी त्याग के चलते उनकी मधुर स्मृतियां आम जन मानस में सुरक्षित संरक्षित रह जन-सामान्य के लिए आलोक स्तम्भ बन जाता है। वह अपना नश्वर शरीर छोड़ने के बाद भी अमर हों जाते है। उनका आदर्श सिद्धांत आचरण कृतित्व समाज को उचित मार्ग प्रशस्त करता रहता है। यह कहना था राम प्रताप सिंह विभाग संघचालक का जो पूर्व विभाग संघचालक स्व0 प्रोफेसर आत्मा सिंह के पुण्य तिथि पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
श्रद्धांजलि सभा के विशिष्ट अतिथि बरमेश्वर चौबे पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि स्व0आत्मा सिंह महान प्रतिभा धनी थे। ग्राम चिंतामणिपुर जैसे सुदूर ग्रामीणांचल के सुसंस्कृत साधन संम्पन्न परिवार में जन्मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघचालक, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुडसरी रतनपुरा के अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष रहे। प्रोफेसर सिंह अपने व्यवहार के चलते सामान्य से लेकर खास लोगों के बीच सुप्रसिद्ध रहे। वह गरीबों के मसीहा सबके सुख-दुख में सरीक रहने वाले राजनैतिक जीवन में सुचिता राष्ट्रवादी विचार एवं वक्तृत्व क्षमता के लिए प्रबुद्ध एवं सामान्य वर्ग में भी सम्मान के दृष्टि याद किये जाते हैं। आम जनता उनको आज भी एक मनीषी के रूप में याद करती हैं।

श्रद्धांजलि सभा में तुलसी राम विभाग प्रचारक, देवेन्द्र यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा गोरखपुर, प्रेम चंद सिंह संयोजक भाजपा विधानसभा क्षेत्र रसड़ा, योगेन्द्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख चिलकहर, उतीर्ण कुमार पाण्डेय, डॉ बृज भूषण चौबे पूर्व प्रधान, चन्द्र भूषण सिंह, विनय कुमार सिंह पूर्व प्रधान, राजू सिंह, प्रशान्त दीपक,अशोक कुमार सिंह, बबलू राजभर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजय कनौजिया पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, संजय कुमार गुप्ता आदि पच्चासो लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बृज राज सिंह जिला संघचालक तथा संचालन स्व0 सिंह के पुत्र इंजिनियर राजेश दीपक "राजू ने किया।
रिपोर्ट: गोपी नाथ चौबे

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...