Sunday, June 19, 2022

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपने वर्षगांठ पर करेगा वृक्षारोपण

संगठन के सदस्यों में वितरित किया गया परिचय पत्र
रसड़ा(बलिया)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई रसड़ा की आवश्यक बैठक रविवार को नगर के मिशन रोड स्थित स्व. मंजूर अहमद के आवास पर हुई। जिसमें संगठन को सशक्त व गतिशील बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। 

इस दौरान तहसील इकाई के सदस्यों को मुख्य रूप से उपस्थित प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह द्वारा परिचय पत्र का भी वितरण किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय मुख्य महासचिव श्री सिंह ने कहा कि पत्रकार हित को लेकर संगठन हर समय सतर्क है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि किसी भी समाचार प्रेषण करने से पूर्व उसकी तथ्यात्मक जांच स्वयं कर कर ले ताकि उस पर कोई उंगली ना उठा सके। उन्होंने आगामी 15 जुलाई को संगठन की वर्षगांठ पर बृहद रूप से वृक्षारोपण करने का उपस्थितजनों को संकल्प दिलाया। बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र के संदेश को भी पढ़ कर सुनाया गया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार शिवानंद जायसवाल बागले, गोपाल जी गुप्ता, लल्लन बागी, अखिलेश सैनी, सुरेशचंद जायसवाल, विनोद शर्मा, जफर अहमद, ओम प्रकाश वर्मा, विनोद कुमार सोनी, श्रीमन नारायण उपाध्याय आदि रहे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद व संचालन महामंत्री संजय शर्मा ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...