Friday, June 10, 2022

'हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव' 12 जून को


नागाजी मठ सरस्वती शिशु मंदिर, भृगु आश्रम में होगा कार्यक्रम
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की वर्षगांठ को 'हिंदू साम्राज्य दिवस' के रूप में मनाता है, एक ऐसा दिन जब उनके वीरता को याद किया जाता है।
राज्याभिषेक की वर्षगांठ, जिसे 'हिंदू साम्राज्य दिवस' के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह जत्सवों में से एक है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आधिकारिक तौर पर संगठनात्मक स्तर पर मनाता है।हिंदू कैलेंडर के अनुसार,  'ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी ' पर छत्रपति शिवाजी को हिंदू साम्राज्य के शासक के रूप में ताज पहनाया गया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया जिले के प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने बताया कि ग्रेगोरियन कैलेंडर के तहत, शिवाजी के राज्याभिषेक की तारीख 6 जून 1674 है। चूंकि आरएसएस हिंदू कैलेंडर के अनुसार चलता है। इसलिए इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया नगर द्वारा *हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव', ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तिथि को यानि दिनाँक 12 जून 2022 दिन रविवार को  प्रातः 05 बजकर 30 मिनट पर नागाजी मठ सरस्वती शिशु मंदिर, भृगु आश्रम बलिया में मनाया जाएगा। जिसमें बलिया विभाग के सह विभाग कार्यवाह श्री संजय शुक्ल जी का पाथेय प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में मंगलवेश यानि सामान्य वेश में सम्मिलित होना है। जिसमें समाज के सभी बन्धु आमंत्रित है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...