Wednesday, March 9, 2022

बेहतर कार्य करने वाली समूह की चार महिलाओं को किया गया सम्मानित

 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच नाबार्ड द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा लगाया गया हेल्थ कैम्प 
सियर (बलिया)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा सियर ब्लॉक के लखवालिया गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन माँ सुरसरी सेवा संस्थान, बलिया के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख़्य अतिथि राजकुमार पाण्डेय एलडीएम, बलिया ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। 

कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली समूह की चार महिलाओं शैल देवी, उषा देवी, निर्मला देवी, लालसा देवी को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा हेल्थ कैम्प भी लगाया गया। जिसमे महिलाओं को उचित दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार द्वारा  स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम के  दौरान समूह की महिलाओं ने प्रेरणा गीतो के माध्यम से कार्यक्रम की सुरुआत किया। उन्होंने कहा कि अपना वजूद भुलाकर हर किरदार निभाती है, यह वह देवी है जो घर को स्वर्ग बनाती है। हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए, हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए, मगर एक स्त्री अकेली ही काफी है एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए। कुछ लोग कहते है कि नारी का कोई घर नहीं होता,अरे आप ये क्यों नहीं समझते की नारी के बिना कोई घर ही नहीं होता। 
इस दौरान एलडीएम राजकुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर साल आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है, जिससे महिलाओं को उनका हक मिल सके और उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार मिलें। महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड के डीडीएम अखिलेश कुमार झा ने कहा कि खेल जगत की बात करें, मनोरंजन की या फिर राजनीति के क्षेत्र में, महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। इसी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का थीम है "एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी है।" साथ ही उन्होंने कहा कि कहा घर- परिवार से सीमित रहने वाली महिलाएं जब चारदीवारी से बाहर निकल अन्य क्षेत्रों की ओर बढ़ी तो उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलने लगी। महिलाओं की इसी भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 

कार्यक्रम के दौरान पीजीएसएस के समूह की महिलाओं द्वारा बैग और बिंदी की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। साथ ही एनडीएम आईटी, संस्थान प्रयागराज द्वारा महिलाओं के बीच में मास्क का वितरण किया गया। साथ ही कॅरोना से सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला ग्राम प्रधान चन्दादडीह कांति देवी ने किया। कार्यक्रम का संचालन माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान हरिश्चंद्र, शैल देवी आदि ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...