Friday, March 18, 2022

अश्लीलता निवारण कार्यक्रम अंतर्गत निकाला गया गंदगी का अर्थी

महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में हुआ होलिका दहन
बलिया। अश्लीलता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ, महावीर घाट, गंगा जी मार्ग, बलिया के प्रांगण में होलिका दहन हेतु नगर के 25 वार्ड के सक्रिय परिजन टोली बनाकर सामूहिक सफाई का अभियान चलाकर मुहल्लों में गंदगी का अर्थी निकालकर होलिका में जलाया गया। 

घर- घर से अश्लील चित्र, अश्लील साहित्य एवं घर- घर के परिजनों के दोष- दुर्गुण, नशा न करने का संकल्प का पर्ची भरवा कर दोष दहन का होली जलाया गया। तत्पश्चात प्रसाद के रूप में अच्छा सद्वाक्य स्टीकर देव स्थापना चित्र एवं सद् साहित्य दिया गया। होली का दहन पर्व पूजन गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे जी ने सामान्य पर्व पूजन आवाहन के पश्चात दुर्बल, साधन हीन, आदर्श वादियों के समर्थक, समर्थ, संपन्न अत्याचारियों के काल भगवान नरसिंह की चेतना अवतरित हो जिससे समाज की कायाकल्प होने की संभावना बने इस हेतु पूजन कराया गया। अपनी मातृभूमि स्वदेश के लिए अपनी श्रद्धा, भक्ति, निष्ठा को व्यक्त करने के लिए उसकी रज का पूजन कर मस्तक पर धारण एवं उसके प्रति कर्तव्यों के निर्वहन हेतु संकल्प कराया गया। इसके पश्चात त्रिधा समता देवी पूजन समाज में भेद विभेद को मिटा समता को अपनाने हेतु लिंगभेद, जाति भेद, और अर्थ भेद असमानता को दूर करके विषमता को निरस्त कर समता भाव का  संचार हो इस हेतु पूजन कराया गया। क्षमावाणी पूजन क्रम में छोटे- बड़े, स्त्री- पुरुष, ऊंच-नीच, गरीब- धनवान का भेद भुलाकर सबसे अपने अपराधों की दुष्कर्म की क्षमा मांग भविष्य में ऐसा न करने का व्रत लेने का जल अंजलि समर्पित कराया गया। अंत में नवान्न यज्ञ अग्नि में समर्पित कर प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया।

गायत्री परिवार का होली मिलन कार्यक्रम 27 मार्च को
गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे जी ने होली की महात्म बोध कराते हुए, होली मिलन कार्यक्रम 27 मार्च दिन रविवार समय 11:00 बजे दिन में गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट पर होने का सूचना दिया, और आने हेतु सभी को आमंत्रित किया। शांति पाठ एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...