Friday, July 2, 2021

जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मतदान कल

मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराने के लिए दो मजिस्ट्रेट नियुक्त
बलिया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अदिति सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, जिला पंचायत सामान्य निर्वाचन -2021 के लिए 03 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान तथा अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना का कार्य जिलाधिकारी महोदया के न्यायालय कक्ष में संपन्न कराया जाएगा। जिसके लिए निम्न मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किया गया है। 

इसमें उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट मेन गेट नंबर वन पर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड सर्वेश कुमार यादव को जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष के बाहर चैनल गेट एवं मतदान परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...