Thursday, May 13, 2021

प्रदेश में 27 मई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

16 मई से नहीं चलेंगी बसें, शादी में केवल 11 लोग होंगे
रांची। झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार ने मिनी लॉक डाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को अगले दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 27 मई सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही 16 मई की सुबह छह बजे से पूर्व से जारी प्रतिबंधों के अतिरिक्त चार नए प्रतिबंध भी प्रभावी रहेंगे। इसके तहत अब अधिकतम 11 लोगों की मौजूदगी में शादी केवल अपने घरों में या कोर्ट में संपन्न होगी। इस अवसर पर किसी प्रकार का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।

राज्य के बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को सात दिनों का होम क्वारंटाइन या संस्थागत क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। यह वैसे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो 72 घंटे के अंदर राज्य से बाहर चले जाएंगे। इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। निजी वाहनों का मूवमेंट अनुमत कार्यों के लिए ई-पास के आधार पर ही किया जा सकेगा। 
16बमई से पुराने के साथ नए प्रतिबंध भी रहेंगे प्रभावी
-राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को दो सप्ताह विस्तारित करने का सरकार ने निर्णय। अब यह 27 मई की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा 
-राज्य के बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को सात दिनों का होम या संस्थागत क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। यह वैसे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो 72 घंटे के अंदर राज्य से बाहर चले जाएंगे।
-इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। निजी वाहनों का मूवमेंट अनुमत कार्यों के लिए ई-पास के आधार पर होगा।
-शादी मात्र अपने घरों में या कोर्ट में संपन्न किया जाएगा। इसमें अधिकतम 11 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे और इस अवसर पर किसी प्रकार का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।

No comments:

Post a Comment

मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का हुआ शुभारंभ

आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा उपचार बलिया। नगर के गड़वार रोड मुलायम नगर निधआयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगारिया गाँव मे म...