Sunday, April 11, 2021

समाजसेवी सागर सिंह राहुल के प्रयास ने एक और बिछड़े को परिजनों से मिलाया


विगत तीन दिनों से प्रयास में जुटे थे सागर सिंह
बलिया। प्रदेश के बस्ती जिले की एक विक्षिप्त युवती तीन दिन पूर्व किन्ही परिस्थितियों में बलिया शहर में भटक रही थी। अपने परिजनों से बिछुड़ो को मिलने हेतु सदैव तत्पर रहने वाले समाजसेवी सागर सिंह राहुल का युवती को उसके परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास सफल होते -होते रह गया। रविवार को वह प्रयास सफल हो गया। 

उल्लेखनीय है कि विगत तीन दिन पहले सागर सिंह राहुल को एक ऐसे विक्षिप्त युवती का पता चला जो अपना नाम पता ठीक से बता नही पा रही थी। काफी बारीकी से  अध्ययन के पश्चात उसके घर का पता चला। उन्होंने युवती के घर वालो से संपर्क के लिए बस्ती जिले की पुलिस से संपर्क किया।  इस दौरान युवती बलिया स्टेशन के पास पहुँच लापता हो गई। काफी प्रयास के बाद भी युवती का पता नही चल सका। तभी लड़की के भाई ने उनके नम्बर पर सम्पर्क किया कि मेरी बहन मानसिक रूप से कमजोर है। तब युवती का पता लगाने के लिए सागर सिंह ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। तीन दिनों के प्रयास के बाद पता चला कि वह युवती आज़मगढ़ में है। उनके पोस्ट को देख एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर बताया कि इसी हुलिया की एक युवती आज़मगढ़ में रोडवेज के पास है। सागर सिंह ने तुरंत यह बात युवती के भाई को बताया। युवती के परिजन उसे लेने के लिए आज़मगढ़ रवाना हो गए है। उन्होंने उम्मीद जताया कि वह जल्द ही अपने परिजनों के साथ होगी। श्री सिंह ने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का हुआ शुभारंभ

आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा उपचार बलिया। नगर के गड़वार रोड मुलायम नगर निधआयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगारिया गाँव मे म...